कश्मीरी पंडितों का ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए इस्तेमाल किया गया…..

भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट नेता जहांजैब सिरवाल ने रविवार को पार्टी पर विस्थापित कश्मीरी पंडितों का ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और पार्टी नेतृत्व से समुदाय के साथ ‘लंबे समय से हो रहे अन्याय’ को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठाने का आह्वान किया।पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिरवाल ने कहा, ‘यह समुदाय भाजपा का सबसे अडिग प्रचारक रहा है, इसके बावजूद इसकी भूमिका को न तो मान्यता दी गई और न ही उसे पहचाना गया। भाजपा नेतृत्व ने राजनीतिक लाभ के लिए संसद में 500 से अधिक बार उनकी पीड़ा का जिक्र किया है और हर राजनीतिक विरोधी के खिलाफ एक हथियार के तौर पर उनका इस्तेमाल किया है।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]