दुद्धी ब्लाक के गुलाल झरिया ग्राम पंचायत में आज बड़े ही धूमधाम से नवनिर्मित डीहवार बाबा धाम व ग्राम देवता का पूजा अर्चन कर भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
दुद्धी ब्लाक के गुलाल झरिया ग्राम पंचायत में आज बड़े ही धूमधाम से नवनिर्मित डीहवार बाबा धाम व ग्राम देवता का पूजा अर्चन कर भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने बताया कि यह लगभग 15 वर्षों से लंबित प्रकरण था किसी विवाद की वजह से यह निर्माण नहीं हो पा रहा था अबकी बार सभी स्थानीय कृषक बंधु ग्रामीण व ग्राम पंचायत के सदस्य व अन्य सभी लोग एकजुट अभियान का परिचय देकर इस प्रकरण का हल निकालते हुए विवाद को सुलझाने का काम किया तत्पश्चात राज्य वित्त के पैसे से सीसी सड़क एवं डीहवार बाबा चबूतरा और ग्राम देवता का भव्य छत निर्माण हुआ, इसका निर्माण होने से पूरे ग्राम पंचायत के आस्था का केंद्र देवस्थल की भव्यता पूरे ग्रामीण की जुबान पर है

एवं सभी के चेहरे पर खुशी की लहर है गांव के सभी महिला पुरुष व बच्चे दिन में 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते रहे एवं खुशियां मनाते हुए पटाखा इत्यादि का भी आनंद लिए एवं लोगों ने खूब सेल्फी लिए गांव के बैगा श्रीकिशुन , पुजारी राम लखन गोंड़, सेवक बिरझन सिंह गोंड़, पतरवाह अयोध्या सिंह,बरूवाह दुलरमन सिंह, वार्ड सदस्य रामवृक्ष यादव श्याम बिहारी सिंह गोंड़, सदस्य प्रतिनिधि बृजमोहन यादव, पंकज सिंह, देव कुमार

सिंह, रामचंद्र सिंह, बुजुर्ग गण श्याम लाल सिंह रामलाल सिंह, सुक्खू सिंह, पांचू यादव, सीताराम सिंह, रामकुमार कुशवाहा, रामवृक्ष भारती, जगनारायण सिंह, छठ्ठन पाल, तुला पाल, इंद्रबासो देवी, दश मतिया देवी,देवकी यादव, अमर सिंह, श्यामलाल अग्रहरि, रामफल सिंह, देवनारायण मिस्त्री, अर्जुन विश्वकर्मा, इंद्रदेव पाल, शंभू शर्मा, नेहरू लाल कुशवाहा, रिटेलर श्यामलाल, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार गोंड़, धर्मजीत सिंह, सीताराम गोंड़, रामवृक्ष गोंड़, बेचू राम साहनी, रामलोचन यादव, गनपत सिंह गोंड़, बहादुर व्यास, भुलई सिंह गोंड़, जगदेव सिंह गोंड़, मनोहर मिस्त्री व गांव के सभी महिला बुजुर्ग बच्चे,युवा नौजवान लोग उक्त कार्यक्रम के साक्षी बने
