श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि पर भब्य कलश यात्रा निकाला गया
श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा शारदीय नवरात्रि पर भब्य कलश यात्रा निकाला गया

रविन्द्र कुमार मोदनवाल ,वाराणसी मण्डल ब्यूरो / मधुपुर* सोनभद्र । मधुपुर बाजार में सोमवार को श्री दुर्गा पूजा समिति , मधुपुर के द्वारा शारदीय नवरात्रि पर पूजा पण्डाल में मां दुर्गा के मूर्ति को स्थापित करने से पहले 108 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया । यह कलश यात्रा मां दुर्गा पण्डाल डिग्री कालेज रोड मधुपुर से विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धा और उत्साह के साथ 108 कन्यायों द्वारा सिर पर कलश लेकर और रथ पर सवार मां दुर्गा का स्वरूप व बैण्ड बाजे डी जे पर भक्तिमय गानों के साथ दक्षिणी त्रिमुहानी से होते हुए उत्तरी चौराहे से पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए पूजा पण्डाल में पहुंचे ।

कलश यात्रा के दौरान ऐसा लग रहा था मानो स्वयं माता रानी धरती पर अवतरित हो गयी है । पूरा बाजार जै माता दी के उदघोष से भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा के बाद सजाए गए दुर्गा पण्डाल में मंत्रोच्चारण पूजन के साथ विधि विधान से शारदीय नवरात्रि महासप्तमी तिथि में मां दुर्गा की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया । इस कलश यात्रा समारोह में श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष परमेश्वर विश्वकर्मा , रविकांत यादव , महेश मौर्य , महेश विश्वकर्मा , विकास विश्वकर्मा , गणेश विश्वकर्मा , प्यारे लाल मौर्य व पण्डाल समिति शामिल रहे । कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सुकृत पुलिस चौकी प्रभारी श्री रविकांत मिश्रा अपने पूरे दल बल के साथ रहे और कलश यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये ।
