अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा

अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे में जाम एवं लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद आखिरकार प्रशासन ने एक्शन लेते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को शुरू कर दिया। तहसीलदार अंजनी गुप्ता एवं नायब तहसीलदार ओपी सिंह एवं ईओ अमित के नेतृत्व में दुद्धी कस्बे के ब्लॉक के पास से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला शुरू हुआ जो म्योरपुर तिराहे होते हुए तहसील तिरहा तथा संकटमोचन मंदिर तक मंगलवार को दोनों पटरीयों की अतिक्रमण हटाई गई। अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]