Update:विंढ़मगंज में रेल लाइन क्रॉस करने के चपेट में आने से एक युवक मृत्यु अंडरग्राउंड पुलिया ना होने से यहां होती है अक्सर दुर्घटना
विंढ़मगंज में रेल लाइन क्रॉस करने के चपेट में आने से एक युवक मृत्यु अंडरग्राउंड पुलिया ना होने से यहां होती है अक्सर दुर्घटना

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रेलवे स्टेशन विंढ़मगंज में प्रातः 7:00बजे के आसपास उस समय घटना घटा जब एक युवक प्रदीप कुमार पिता का नाम भुवनेश्वर पासवान उम्र लगभग 32 वर्ष घर से रेणुकूट जाने के लिए लाइन क्रॉस कर रहा था इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक लाइट इंजन के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप कुमार के पैकेट से टिकट बरामद हुआ मृतक के चार लड़की और एक लड़का अनाथ हो गए हैं

उसके भरण पोषण करने वाले पिता के छाया उनके सर से खत्म हो गया,विंढ़मगंज (डब्लू डी एम ) स्टेशन पर अक्सर दुर्घटना घटती है इसका वजह जब पहले सिंगल ट्रैक था इसके बाद दोहरीकरण हुआ फिर चार ट्रैक तैयार हुआ चौड़ी होने से ट्रैक आवागमन में काफी दिक्कत होने लगा स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवियों के द्वारा कई बार रेलवे के संबंधित अधिकारी को ज्ञापन पर ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक अंडरग्राउंड पुलिया का निर्माण नहीं हुआ जबकि दर्जनों गांव के लोग छात्र-छात्राएं बच्चे जो स्कूल जाते हैं वह भी ट्रैक के सहारे ही आवागमन प्रतिदिन करते हैं इसके बावजूद भी संबंधित अधिकारी का ध्यान ईस ओर आकृष्ट नहीं हो रहा है और अक्सर उसका खामियाजा गांव के लोग शिकार हो रहे हैं जो रेलवे के किसी भी इंजन ट्रेन मालगाड़ी के चपेट में आ जाते हैं और उन उनका अपना जान गवना पड़ता है लेकिन संबंधित अधिकारी क्यों नहीं यहां पर अंडर ग्राउंड पुलिया का निर्माण कर रहे हैं इसका वजह क्या है लोगो में धीरे-धीरे आक्रोश की भावना बढ़ रही है अब देखना है कि शासन स्तर पर क्या कार्रवाई होती।
