रामलीला कमेटी गठित, कन्हैया बने अध्यक्ष, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता
रामलीला कमेटी गठित, कन्हैया बने अध्यक्ष, महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी- नगर की प्रमुख धार्मिक संस्था रामलीला कमेटी का गठन भारी गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। श्री संकट मोचन मंदिर पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में समाज के सैकड़ों संभ्रांतजनों ने प्रतिभाग किया। बैठक में पिछले वर्ष की आय व्यय की समीक्षा की गई। इसके उपरांत नई कमेटी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष पद के कई दावेदारों के बीच सामाजिक अगुवाओं ने इस प्रमुख संस्था के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि को दिया गया। जबकि महामंत्री पद की जिम्मेवारी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को दी गयी। जिसका उपस्थितजनों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से पुरजोर समर्थन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अग्रहरि ने उपस्थितजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा करते हुए, समाज की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने को प्रयासरत रहूंगा। इस मौके पर संरक्षक रामलोचन तिवारी, जितेन्द्र श्रीवास्तव,पंकज जायसवाल, रंजीत सेठ, लल्लन कसेरा, पंकज अग्रहरि,सुमित सोनी,अनिल कुमार,मोनू सिंह समेत सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।
