थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 548 ग्राम नाजायज गांजा किया बरामद-

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 548 ग्राम नाजायज गांजा किया बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध रुप से मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व/पर्यवेक्षण में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 20.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर मशान बाबा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से एक नफर गांजा तस्कर कृष्णा सोनी उर्फ बच्चा उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र विनोद सोनी निवासी पुरानी होली नई बस्ती थाना राबर्टसगंज सोनभद्र के पास से 01 किलो 548 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 856/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः
कृष्णा सोनी उर्फ बच्चा उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र विनोद सोनी निवासी पुरानी होली नई बस्ती थाना राबर्टसगंज सोनभद्र

बरामदगीः
01 किलो 548 ग्राम नाजायज गांजा ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1- उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2- हे0का0 संदीप यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 अनीष यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]