थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहरण से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 15.08.2025 को समय करीब 08.15 बजे थाना पन्नूगंज पर आवेदिका शकुन्तला पत्नी बबुन्दर गुप्ता निवासिनी बन्जरिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी लड़की प्रीती उम्र करीब 18 वर्ष का विवाह मई माह वर्ष 2025 को सोनू गुप्ता निवासी शिवद्वार थाना घोरावल से हुआ था। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को दिनांक 14/15.08.2025 की रात्रि समय करीब 01.00 बजे इरफान पुत्र आजाद निवासी किरुहुलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष द्वारा अपह्रता को शादी के लिए विवश कर अपहरण कर लिया गया तथा इरफान द्वारा अपने मोबाइल नम्बर (8542922376) से पीड़िता के पति सोनू गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। उक्त के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-149/2025 धारा 87, 351(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा टीमें गठित कर लड़की की बरामदगी एवं अभियुक्त इरफान की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16.08.2025 को थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपह्रता को सकुशल बरामद कर, अभियुक्त इरफान अंसारी उर्फ राहुल पुत्र आजाद अंसारी निवासी किरहुलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
इरफान अंसारी उर्फ राहुल पुत्र आजाद अंसारी निवासी किरहुलिया थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष।
आपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0-86/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
उ0नि0 मोहन सिंह मय फोर्स थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
