कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो घायल
कार ने बाइक को मारी टक्कर बाइक सवार दो घायल

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
दुद्धी। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए । बाइक सवार विंढमगंज से दुद्धी की ओर तो कार दुद्धी से विंढमगंज की ओर जा रही थी । घायल अवस्था में दोनों युवकों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया जिसका उपचार चल रहा है ।दोनों युवक रूपेश कुमार पुत्र गजनाथ यादव 22 व मनीष कुमार पुत्र घनश्याम 20 निवासी मुड़िसेमर विंढमगंज बताए गए ।वही गांव के ग्रामीणों ने कार सहित कार चालक को पकड़ लिया है ।
