सोनभद्र:नागेंद्र पासवान को मिली पद की नई जिम्मेदारी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

सोनभद्र:नागेंद्र पासवान को मिली पद की नई जिम्मेदारी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के बनाए गए राष्ट्रीय सचिव

टी.एल.भास्कर ( प्रदेश क्राइम ब्यूरो)

डाला (सोनभद्र) –लखनऊ स्थित विधायक निवास स्थल दारुलशफा भवन के ब्लॉक ए कमान हॉल में सपा के तत्वाधान आयोजित समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के समीक्षा बैठक कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला निवासी नागेंद्र पासवान को दी पद की नई जिम्मेदारी , समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए।

,
रविवार को लखनऊ स्थित विधायक निवास स्थल दारुलशफा भवन के ब्लॉक ए कमान हॉल में सपा के तत्वाधान में आयोजित समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की समीक्षा बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वीकृति से समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने डाला सोनभद्र निवासी नागेंद्र पासवान को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद पर नामित किया गया।
नागेंद्र पासवान को समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर डाला नगरवासी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई इस दौरान मंगला प्रसाद जायसवाल ,पारस यादव, अवधेश चौहान, पिंटू साहनी, विनय सिंह गोड़, सुधीर पाठक मोनू ,उमेश मेहता, रमेश कुशवाहा आदि लोगों ने बधाई दी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]