रवि गौड़ बने सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष


सोनभद्र: समाजवादी पार्टी के डॉ. रवि कुमार गौड़ को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके पहली बार जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

हिंदूआरी मोड़ पर सफाई कर्मचारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद जिला पार्टी कार्यालय में एक भव्य बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पहली बार सोनभद्र के एक युवा नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गौड़ का आभार व्यक्त करते हैं।”उन्होंने आगे कहा, “डॉ. रवि कुमार गौड़ की नियुक्ति से न केवल जनपद का नाम रोशन हुआ है, बल्कि संगठन भी और मजबूत होगा। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पीडीए पंचायत को मजबूती प्रदान करें।”

इस अवसर पर सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं, जो हर वर्ग और समाज को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]