थाना ओबरा पुलिस द्वारा फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…..

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण/नेतृत्व में आज दिनांक 05.06.2025 को ओबरा पुलिस द्वारा इजरा वाद संख्या-126/2023 धारा-128 सीआरपीसी से सम्बन्धित फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त जितेन्द्र खरवार पुत्र छत्रधारी निवासी अरंगी टोला बहेरा पोस्ट पनारी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष को मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत वारण्ट के क्रम में आज दिनांक 05.06.2025 को समय करीब 08.40 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
