उद्योगपति डॉ. चंचल के मामले में त्वरित समाधान पर ACEO को IIA की सराहना…..

ग्रेटर नोएडा में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ACEO सौम्य श्रीवास्तव से भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र में आए एक महत्त्वपूर्ण मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपा.मामला ग्रेटर नोएडा के उद्यमी डॉ. चंचल से जुड़ा था, जिन्होंने इकोटेक-2 स्थित उद्योग विहार एक्सटेंशन सेक्टर में एक औद्योगिक भूखंड रीसेल के माध्यम से खरीदा था. भूखंड पर पूर्ववर्ती देनदारी की वजह से उद्यमी को भुगतान में अड़चनें आ रही थीं, जिससे उनके उद्योग स्थापना की योजना प्रभावित हो रही थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]