कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात…..

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से रेप और फिर इलाज के दौरान पटना में हुई मौत का मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है.प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी गई है. चर्चा हुई है. एक दलित बच्ची का ना सिर्फ बलात्कार हुआ बल्कि हत्या भी की गई है. 17 जगह जख्म के निशान थे. अस्पताल में समय पर भर्ती नहीं किया गया. सरकार की तरफ से यह बरती गई आपराधिक लापरवाही है.
