भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति  की तीन दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू हुई……

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक बुधवार को मुंबई में शुरू हुई। इस बैठक में नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा। मौद्रिक नीति समिति के निर्णय की घोषणा 6 जून को होगी।यह नीतिगत बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में महंगाई में लगातार नरमी दिखी है। संख्यिकी और कार्यक्रम कार्यन्वयन मंत्रालय के डेटा के अनुसार, भारत में खुदरा महंगाई अप्रैल में घटकर घटकर 3.16 प्रतिशत हो गई। यह मार्च में 3.34 प्रतिशत थी। चूंकि महंगाई दर 4 प्रतिशत से कम है। ऐसे में समिति नीतिगत फैसला लेते समय इसे ध्यान में रख सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]