पावरग्रिड शक्तिनगर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन और जूट बैग का वितरण किया गया

पावरग्रिड शक्तिनगर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता रैली का आयोजन और जूट बैग का वितरण किया गया

31 मई, शक्तिनगर (सोनभद्र), पावरग्रिड (भारत सरकार का उपक्रम) शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन ऑफिस के द्वारा, स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत ज्वालामुखी मंदिर से पी डब्लू डी मोड तक एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमे नगर वासियों को स्वच्छता के बारे में बताया गया, साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और साथ ही जूट बैग का वितरण किया गया।

इस दौरान पावरग्रिड के महाप्रबंधक नरेंद्र बाबू, वरिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र सिंह, अन्य कर्मचारी महबूब अली, शत्रघुन मांझी, राहुल, अशोक, अमित, रविकांत और अन्य उपस्थित रहें। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन 16 मई से 31 मई तक मनाया गया।

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]