राम मदिंर में मुस्लिम महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में…..

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में बीते दिन शनिवार को सुरक्षा में तैनात जवानों ने महाराष्ट्र की रहने वाली एक मुस्लिम महिला को हिरासत में लिया है. महिला को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी इरिम नाम की महिला शुक्रवार को दूसरी पहर में राम जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं संग दर्शन करने गई थी.दर्शन करने के बाद जब महिला निकासी मार्ग से निकल रही थी तो सुरक्षा में तैनात जवानों ने महिला के संदिग्ध हावभाव देखकर उसे रोका और उससे पूछताछ शुरू कर दी. महिला ने सिर और चेहरे पर नीला कपड़ा बांधा हुआ था. जवानों द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला उलझ गई.
