कांग्रेस ने मोदी सरकार पर डाला जातिगत जनगणना का दबाव…..

कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाइयों को निर्देश दिया है कि वो जातिगत गणना जल्द कराने, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू करने, सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी एवं राहुल गांधी के प्रयासों समेत कार्य समिति द्वारा की गई सभी मांगों को “संविधान बचाओ रैली” में पुरजोर ढंग से उजागर करें।अहमदाबाद अधिवेशन में लिए गए फैसले के तहत कांग्रेस इन दिनों स्थानीय स्तर पर “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन कर रही है। कांग्रेस कार्य समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में जातिगत गणना को लेकर पारित प्रस्ताव में कुछ मांगें की गई थीं। कार्य समिति ने कहा था, “संविधान के अनुच्छेद 15(5) को तत्काल लागू किया जाए ताकि ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों को निजी शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण मिल सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]