नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाड़ियों में आग लगा दी……

झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाड़ियों में आग लगा दी।सुदूर जंगलवर्ती इलाके में स्थित साइट पर अंजाम दी गई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम रविवार सुबह मौके पर रवाना हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी शुरू की गई है। सीएमपीडीआई की ओर से चंदवा की चकला पंचायत अंतर्गत तोरीसात गांव में भूमिगत कोयला भंडार के सर्वे के लिए साइट चिन्हित किया गया था। यहां कंपनी की तकनीकी टीम की ओर से ड्रिलिंग सर्वे के उद्देश्य से प्रारंभिक खनन का कार्य किया जा रहा था। इसमें कई श्रमिकों को भी लगाया गया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]