योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का 128 साल की उम्र में निधन…..

योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का 128 साल की उम्र में शनिवार की रात वाराणसी में निधन हो गया. बीएचयू अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक योग गुरु ने रात 8.30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.तबीयत खराब होने के कारण वह तीन दिन से बीएचयू में भर्ती थे. वहीं निधन के बाद देर रात उनका शव दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया.आश्रम पर शिष्यों ने बताया कि शिवानंद बाबा का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर आज (रविवार) किया जाएगा. बता दें कि योग गुरू पद्मश्री शिवानंद बाबा को 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. बाबा दुर्गाकुंड के कबीर नगर में रहते थे.
