एकलव्य पुरस्कार विजेता के 39वें मिनट में गोल से यूथ क्लब ने जीती ट्रॉफी……

राष्ट्रीय सितारों से सजी यूथ क्लब और स्टार क्लब के बीच गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एक्लव्य पुरस्कार विजेता रेशमा यादव ने 39वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीम ने शुरू से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आक्रमण की शुरुआत स्टार क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रीति पटेल और रितिका प्रजापति ने किया। उनका साथ सोनाली पाल और सुरम्य पाठक ने दिया। जबकि यूथ क्लब की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव, नैना यादव और प्रीति यादव ने तेज हमला किया। पहले हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 4-4 से बराबर रहा।
