पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत को चेतावनी…..

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने भारत को चेतावनी दी है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख़्वाजा आसिफ़ ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने पाकिस्तान के पानी को रोकने या उसकी दिशा बदलने के लिए कोई ढांचा या निर्माण किया तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा.रक्षा मंत्री ने कहा, “अगर भारत सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर पानी रोकने या उसकी दिशा मोड़ने के लिए कोई ढांचा बनाता है तो इसे पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हमला माना जाएगा और हम उस ढांचे को नष्ट कर देंगे.”
