पहलगाम हमले का BCCI लेगी बदला……

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तानी क्रिकेटर तो खुलकर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. लेकिन उन्हें इस बड़बोलेपन का नुकसान उठाना पड़ सकता है.भारत सरकार पहले ही कई कड़े कदम उठा चुकी है. अब पहलगाम हमले का बदला बीसीसीआई ले सकती है. दरअसल, इस साल सितंबर में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाना है और इसकी मेजबानी भारत के पास ही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले इस अहम टूर्नामेंट से वो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बाहर सकती है. ये दावा भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने किया है.
