दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज……

दिल्ली में शुक्रवार को आए भयंकर तूफान और भारी बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया। यह मई के महीने में 100 साल से भी ज़्यादा समय में दूसरी सबसे ज़्यादा बारिश थी, जो 77 मिलीमीटर दर्ज की गई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया था और गुरुवार शाम को हल्के तूफान और शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बताई थी, जिसमें हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान था। लेकिन शुक्रवार सुबह जो हुआ। वह सामान्य नहीं था। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिससे दिन भर मौसम ठंडा रहा।
