ग्राम पंचायत चिल्काडाँड में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया
ग्राम पंचायत चिल्काडाँड में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया

शक्तिनगर, सोनभद्र।म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिल्काडाँड के पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत सचिव सुनील यादव एवं ग्राम प्रधान हीरालाल ने लोगों को इस दिवस का महत्व समझाया।
ग्राम प्रधान हिरालाल ने बताया कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था शुरू की गई। हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह व्यवस्था ग्रामीण विकास और जन भागीदारी को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

24 अप्रैल 1993 को संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला। इस संशोधन के बाद पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली लागू की गई। साल 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में घोषित किया।
वही ग्राम पंचायत सचिव सुनील यादव ने गांव वालों को सरकार के तरफ से मिलने वाली योजनाएं के बारे में बताया कि स्वच्छता ,पेयजल वृद्धापेंशन,निवास, आय ,जाति, आवास,राशनकार्ड, परिवार रजिस्टर बताया विशेष करके क्षेत्र में सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया ।
