पति पीट रहा है, भाई सुबह आना…महिला सिपाही का आखिरी कॉल, फिर मिली मौत की सूचना,23 फरवरी 2025 को हुई थी शादी

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में महिला सिपाही की हुई मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम गृह पर ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख वहां से भाग निकले। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वालों को सौंप दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
23 फरवरी 2025 को हुई थी शादी
मायके वालों के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव डांटोली निवासी वंदना उत्तर प्रदेश पुलिस की 2018 बैच की सिपाही थीं। 23 फरवरी 2025 को उनकी शादी नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अंतरागढ़ी निवासी अरविंद के साथ हुई थी। पति अरविंद नोएडा में एसएसएफ मेट्रो में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वंदना बृहस्पतिवार शाम पांच बजे ससुराल पहुंची थीं। रात को पति अरविंद भी घर लौटकर आए थे। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
फंदे पर लटकी मिली लाश
शुक्रवार सुबह वंदना का शव फंदे पर लटका मिला। भाई सुबोध कुमार ने बताया कि बहन वंदना ने शुक्रवार सुबह फोन किया। बहन ने कहा था कि पति अरविंद ने पिटाई की है। सुबह घर आ जाना। बहन के फोन के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने उन्हें मौत की सूचना दे दी। भाई का कहना है कि ससुरालीजन 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम गृह पर ससुरालियों से नोकझोंक हो गई।
ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
सीओ मांट गुंजन ने बताया है कि पति अरविंद समेत ससुर गजेंद्र सिंह, सास अनीता देवी, ननद, देवर अनुज और ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वंदना का मोबाइल खोलेगा राज
फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
