साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 116403.80/-रुपये
“सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा”
साइबर क्राइम पुलिस थाना ने वापस कराये 116403.80/-रुपये

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक राजा कुमार पाल पुत्र चुन्नी लाल निवासी रानी पकड़ी, पिपरा पकरी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, बिहार हालपता रेहाता रेलवे कालोनी थाना अनपरा जनपद सोनभद्रके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड करके धनराशी ट्रांसफर करा लेने से सम्बन्धित प्रकरण में कार्यवाही करते हुये फ्राड हुयी धनराशी के सम्बन्ध में सम्बन्धित से पत्राचार करते हुये 116403.80/- की धनराशि को आवेदक के मूल खाता में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी महोदय (सदर) के साथ-साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
नोटः- साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें।
डायल Toll Free Number – 1930
Visit www.cybercrime.gov.in
