वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाया MS Dhoni का मजाक


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हराया.वहीं, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नौवें नंबर पर बैटिंग करने आए. जिसके बाद इरफान पठान (Irfan Pathan), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने फैसले की आलोचना की. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने एमएस धोनी पर सवाल उठाए.

वीरेंद्र सहवाग ने एमएस धोनी पर क्या कहा?

दरअसल, क्रिकबज पर वीरेंद्र सहवाग अपनी बात रख रहे थे. उन्होंने कहा कि ‘जल्दी आ गए ना.’ इसके बाद वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ‘जब वो आए तो 16 ओवर हो गए थे. आमतौर पर वह आते हैं 19वें या 20वें ओवर में. जल्दी आ गए ना. या तो वो जल्दी आ गए या फिर इनके बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट गंवा दिए.’ अब सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]