नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार 30 मार्च को आरएसएस मुख्यालय पहुंचेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान अब अप्रैल के पहले सप्ताह में होने के आसार नजर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार 30 मार्च को आरएसएस मुख्यालय पहुंचेंगे।उम्मीद की जा रही है कि आरएसएस प्रमुख से भेंट के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार 30 मार्च को पहुंचेंगे आरएसएस मुख्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात संघ और भाजपा नेतृत्व के बीच तनाव की अटकलों के थमने के बाद हो रही है। नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत पिछले वर्ष श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद एक साल से अधिक समय बीतने के बाद एक मंच पर दिखेंगे। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मुलाकात भाजपा की नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों से मेल खा रही है। पार्टी जानकार मानते हैं कि संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने के लिए कम से कम आधे राज्याध्यक्षों अथवा कुल 18 के समर्थन की आवश्यकता होती है। इससे पहले, बूथ, मंडल और जिला स्तर के लिए चुनाव होते हैं अब राज्य अध्यक्षों के चयन का काम पूरा करना होगा। चूंकि सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की तैनाती की जा रही है और हरियाणा, उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं। इनके नामों की घोषणा भी जल्द होने वाली है।
