थाना लोटन पुलिस द्वारा साधु शरण सिंह कन्या इंटर कालेज परसौना में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का आयोजन कर अध्यापकगण एवं स्टाफ को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित/प्रेरित कर साइबर क्राइम के बारे मे जागरुक किया गया
दिनांक 21.03.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
थाना लोटन पुलिस द्वारा साधु शरण सिंह कन्या इंटर कालेज परसौना में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का आयोजन कर अध्यापकगण एवं स्टाफ को डिजिटल वॉरियर्स बनने के लिए प्रशिक्षित/प्रेरित कर साइबर क्राइम के बारे मे जागरुक किया गया ।

पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा डिजिटल वारियर्स/ साइबर जागरूकता में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 21.03.2025 को सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में राजेश कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना लोटन के नेतृत्व में डिजिटल वारियर्स/साइबर जागरूकता के तहत थाना लोटन क्षेत्रान्तर्गत साधु शरण सिंह कन्या इंटर कालेज परसौना जनपद सिद्धार्थनगर” में अध्यापकगण एवं स्टाफ के उपस्थिति में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर डिजिटल वॉरियर्स के

कार्यो जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं उनको शेयर न करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि । युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अंतर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरूकता हेतु Cyber Dost नाम से संचालित किए जा रहे X(ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउंट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउंट @UPPolice, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और समाज मे साइबर अपराध सम्बन्ध मे जागरूकता अभियान चलाने हेतु उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया ।
