भगदड़ के बाद रेलवे ने लिया सबक, होली पर नजर आई चाक चौबंद व्यवस्था…….

नई दिल्ली स्टेशन में फरवरी में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम उठाए हैं। होली के त्योहार के चलते स्टेशन जरुर भीड़ जरुर थी, लेकिन प्लेटफार्म पर रेलवे का मैनेजमेंट पुख्ता नजर आया। रेलवे स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट गेट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर के चारों ओर बेरिकेड्स लगाकर सुरक्षा के खास इंतजाम थे। साथ ही रेलवे पुलिस बल की टुकड़ी भी मुस्तैद दिखाई दी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के समय और प्लेटफार्म नंबरों की जानकारी देने के लिए स्टेशन के बाहर विशेष बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि यात्री सही समय पर अपने प्लेटफार्म तक आसानी से पहुंच सकें। हालांकि स्टेशन के भीतर प्रवेश के लिए लंबी कतार होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को हुई। कुछ यात्री अव्यवस्था की शिकायत करते भी नजर आए। लेकिन प्रशासन हालात पर काबू पाया हुआ था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]