मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा….


हीली मैथ्यूज और नेट सिवर ब्रंट की शतकीय साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात जाएंट्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। पहले संस्करण की विजेता टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 213 रन बनाए।यह महिला प्रीमियर लीग के इतिहास का पहली पारी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने दो और काशवी गौतम ने एक विकेट चटकाया।पहली बार महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में एलिमिनेटर मुकाबला खेल रही गुजरात के लिए मुंबई की हीली और ब्रंट सिरदर्द साबित हुईं। दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी हुई। मुंबई को पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा था। इसके बाद मैथ्यूज को इंग्लैंड की ऑलराउंडर ब्रंट का साथ मिला और दोनों ने स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। हीली ने 50 गेंदों में 77 तो ब्रंट ने 41 गेंदों में 77 रनों की पारियां खेलीं। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाए। वहीं, सजीवन सजना एक रन बनाकर नाबाद रहीं।
शानदार फॉर्म में नजर आईं हीली मैथ्यूज को काशवी गौतम ने अपना शिकार बनाया। वह 50 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने नेट सिवर ब्रंट के साथ दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हरमनप्रीत कौर उतरी हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]