भारत-बांग्लादेश सैन्य रिश्तों का है मजबूत जोड़…..

बांग्लादेश में ISI के एक्टिव होने के बाद से ही उसकी पहली कोशिश है भारत के साथ सैन्य रिश्तों को खराब कर दे. लेकिन ना तो बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार ही कुछ कर पा रही है, और ना ही ISI. तनाव भरे रिश्तों के बीच दोनो देशों की सैन्य रिश्ते बदस्तूर जारी है.इसी के मद्देनजर भारत-बांगलादेश नौसेना अभ्यास ‘बोंगोसागर 2025’ और कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल को आयोजित किया गया. बंगाल की खाड़ी में आयोजित किए गए इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के INS राणवीर और बांगलादेश नौसेना के BNS के अबू उबैदाह ने हिस्सा लिया. इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच समनवय को बढ़ाया. ताकी दोनों देश मिलकर समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला करने में संक्षम हो सके.इस अभ्यास में सर्फेस फायरिंग, सामरिक मनूवरिंग, समुद्र में आपूर्ति, विजिट-बोर्ड- सर्च-सीज क्रॉस बोर्डिंग, कम्यूनिकेशन ड्रिल, स्ट्रीम पास्ट अभ्यास किया गया.
