साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 47683/- रुपये वापस कराये गये
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 47683/- रुपये वापस कराये गये

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सदर के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक मु0 मेराज खान निवासी कस्बा अनपरा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 47683/- रुपये का साइबर फ्राड कर ट्रांसफर कर लिया गया था। उपरोक्त प्रकरण की जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके JIO MART से पत्राचार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक मु0 मेराज उपरोक्त का 47683/- रुपये उनके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी ।
