धुमा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नवयुवक कमेटी के द्वारा विशाल मेला का हुआ आयोजन
धुमा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नवयुवक कमेटी के द्वारा विशाल मेला का हुआ आयोजन

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र / स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुमा के पंचायत भवन ग्राउंड में स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर बीते कई वर्षों से आदर्श नवयुवक कमेटी के द्वारा मेला का आयोजन व भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम आज दोपहर के बाद शुरू हुआ।

वहीं देवी जागरण कार्यक्रम मुख्य कलाकारों के द्वारा एक से बढकर एक गाना की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया हजारों कि संख्या में लोग उपस्थित थे मेले में बच्चों का खिलौना ,गुड वाली जलेबी मिठाई आदि कि दुकानें लगाईं गयी थी विंढमगंज पुलिसकर्मी जगह जगह उपस्थित थे।
