प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किश्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को कुल 22,000 करोड़ रुपये का अमाउंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा।

अभी कुछ ही देर में किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये आ जाएंगे।

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा तीन बराबर किश्तों में दिया जाता है।

पहली किश्त: अप्रैल-जुलाई

दूसरी किश्त: अगस्त-नवंबर

तीसरी किश्त: दिसंबर-मार्च

हर चार महीने में 2,000 रुपये की किश्त किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। यह योजना 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा घोषित की गई थी और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लॉन्च किया था। आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है।

19वीं किश्त के लिए e-KYC अनिवार्य

अगर आप 19वीं किश्त प्राप्त करना चाहते हैं, तो e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “e-KYC पीएम किसान के लिए रजिस्टर किसानों के लिए अनिवार्य है। OTP आधारित e-KYC पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है, या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक आधारित e-KYC करवाई जा सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]