भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और देश के प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे।पीएम मोदी ने समिट को संबोधित करते हुए कहा बच्चों की परीक्षा के कारण मैं कार्यक्रम में देरी से पहुंचा। पीएम ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत को सोलर पावर में सुपर पावर कह रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी दुनिया भारत को आशावादी निगाहों से देख रही हैं। पूरी दुनिया को भारत से बहुत आशाएं हैं। विश्व बैंक ने भी कह दिया है कि इस साल भारत दुनिया की फास्टेड इकोनाॅमी बना रहेगा। विश्व बैंक ने कहा कि कई देश बाते करते हैं जबकि भारत नतीजे लाता है।
पीएम ने कहा कि एमपी में 300 से ज्यादा औद्योगिक काॅरिडोर है। इसके अलावा हजारों एकड़ में औद्योगिक काॅरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि औद्योगिक विकास के लिए जल सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए हम जल सरंक्षण और नदी जोड़ी योजना के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि हाल ही में 45 हजार करोड़ की केन-बेतवा इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर काम चालू हुआ है। इससे मध्यप्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए भी जल मिलेगा।
