थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 वर्ष से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 वर्ष से फरार चल रहे एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन/चौकी डाला पुलिस द्वारा मु0नं0 760/2005 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारण्टी को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 21.02.2025 को उसके घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुमित कुमार पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 आशीष पटेल प्रभारी चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. का0 मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 ज़ोहरा बेगम थाना चोपन जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]