महू के पास ट्रैवलर, बाइक और टैंकर में टक्कर, चार की मौत, 17 घायल…..

मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा ट्रैवलर और टैंकर के बीच हुआ।ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें दो कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे है।
तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी।इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए,जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के है। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा मानपुर के भैरव घाट में हुआ। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
