68 पाकिस्तानी हिंदूओ ने संगम में लगाई डुबकी और की भारत की तारीफ…..

महाकुंभ की आध्यात्मिक भव्यता से आकर्षित होकर गुरुवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू तीर्थयात्रियों का एक ग्रुप प्रयागराज पहुंचा। विशेष वीजा पर आए तीर्थयात्रियों ने गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के पवित्र संगम में स्नान किया और अपने पूर्वजों की अस्थियों को पवित्र जल में विसर्जित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।ग्रुप के साथ आए महंत रामनाथ ने बताया कि कुंभ के लिए प्रयागराज जाने से पहले वे अपने करीब 480 पूर्वजों की अस्थियों के लिए हरिद्वार गए थे। संगम में स्नान के बाद तीर्थयात्रियों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रयागराज की अपनी यात्रा के बाद ये तीर्थयात्री ग्रुप रायपुर जाने की योजना बना रहा है, जहां कुछ सदस्य अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करेंगे।
