साउथ फिलीपींस में अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश होकर गिर गया……

साउथ फिलीपींस में अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश होकर गिर गया। जमीन से टकराकर विमान के टुकड़े हो गए और उसमें आग गई है।फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि मागुइंडानाओ डेल सुर प्रांत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और प्रांत के सुरक्षा अधिकारी अमीर जेहाद टिम अंबोलोद्टो ने बताया कि अम्पाटुआन शहर में मलबे से 4 शव निकाले गए हैं, जो बुरी तरह जल गए है।मिलिट्री प्लेन रेकी और सर्च मिशन पर था कि हादसे का शिकार हो गया, लेकिन हादसा क्यों हुआ? इंडो-पैसिफिक कमांड ने हादसे के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से फिलीपींस सैन्य अधिकारियों ने इनकार कर दिया है।
