AAP प्रत्याशियों को 15 करोड़ के ऑफर पर BJP ने तोड़ी चुप्पी……

दिल्ली में मतदान के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया था। उनका कहना था कि BJP ने वोटिंग के बाद AAP के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश की थी।BJP ने AAP के प्रत्याशियों को पार्टी में शामिल होने के लिए 15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। केजरीवाल के इस दावे से राजधानी की सियासत एक बार फिर से उफान पर थी। वहीं अब BJP ने केजरीवाल पर पलटवार किया है।दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि AAP बैखलाई हुई है। उन्हें पता है कि वो चुनाव में हार रहे हैं। इसलिए वो ऐसे बेबुनियादी बयान दे रहे हैं। संजय सिंह या तो अपने झूठे बयानों के लिए माफी मांगे वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]