जयशंकर ने ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मुलाकात की……

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सांस्कृतिक संबंधों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की।दोनों मंत्रियों की बैठक हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक के बाद, जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘दिल्ली में ग्रीस के अपने मित्र विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्राइटिस से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमने शिपिंग, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, गतिशीलता, एआई और सांस्कृतिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया और हमारे बहुआयामी संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई।’ एस जयशंकर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]