ट्रक चालक के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 25,000 हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल, कब्जे से 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल, 02 अदद अवैध तंमचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतुस 315 बोर, 02 मोबाइल व लूट का नकद 16,500 रुपया बरामद कर किया गया गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ट्रक चालक के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 25,000 हजार के इनामिया दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में हुए घायल, कब्जे से 01 अदद पल्सर मोटरसाइकिल, 02 अदद अवैध तंमचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतुस 315 बोर, 02 मोबाइल व लूट का नकद 16,500 रुपया बरामद कर किया गया गिरफ्तार

दिनांक 04.01.2024 को वादी विजय सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी खरहरा टोला हरदहवा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा थाना अहरौरा घाटी के पास वाहन संख्या UP64 CT 8829 को देवरिया से खाली करके वापस आते समय लगभग 01.00 बजे से 01.30. बजे के बीच अहरौरा घाटी के पास बैजू बाबा पेट्रोल पम्प से आगे सुकृत की तरफ आते समय काले शीशे मे सफेद रंग की स्कार्पियो से वादी की गाड़ी को ओवर टेक करके रोककर कुछ लोगों के द्वारा वादी से मार-पीट करते हुए बल पूर्वक गाड़ी में रखा एक लाख रुपया व वीवो मोबाइल छीन लेने के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 25/2025 धारा 309(2) बीएनएस* बमुदैयत विजय सिंह उपरोक्त बनाम 1.कुछ लोग नाम व पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में दिनांक 17.01.2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से हिन्दुआरी से हिनौता मार्ग कि तरफ बिना नंम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल का पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गये फिर वे अपने कमर से तमंचा निकाल कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे जिसके बाद आत्मरक्षा की जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायरिंग कर घटना में सम्मिलित अभियुक्त 01. साहिल यादव पुत्र रामाश्रय यादव उर्फ तेरसू यादव निवासी गौरा कला लखराव थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 02. राहुल यादव उर्फ आलोक यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी मेहगांव थाना राजा तालाब जनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष को पैर में गोली मार कर समय करीब 01.40 बजे हिनौता मार्ग के पास थाना रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार किया गया । मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0- 63/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त साहिल का आपराधिक इतिहास-
1. थाना बलुआ जनपद चंदौली मु0अ0सं0-0241/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व 307 भादवि।
2. थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी मु0अ0सं0-0356/2023 धारा 323, 393, 504 भादवि।
3. थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी मु0अ0सं0-0421/2023 धारा 504, 506 भादवि।
4. थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी मु0अ0सं0-0511/2023 धारा 323, 504 भादवि।
5. थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी मु0अ0सं0-0421/2023 धारा 504, 506 भादवि।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः–
1. साहिल यादव पुत्र रामाश्रय यादव उर्फ तेरसू यादव निवासी गौरा कला लखराव थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष।
2. राहुल यादव उर्फ आलोक यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी मेहगांव थाना राजा तालाब जनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
अभियुक्तगण के पास से लूट के नकद 16500 रुपया व घटना में प्रयुक्त 01 अदद पल्सर मोटरसाईल बिना नम्बर की व 02 अदद अवैध तंमचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतुस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोबाईल को किया बरामद ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
3. उ0 नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 कमल नयन दुबे चौकी प्रभारी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र।
5. हे0का0 शिव कुमार यादव चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
7. हे0का0 नन्दलाल राम थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
8. आरक्षी रमेश गौड़ थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
9. आरक्षी राहुल गौड़ चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
10. आरक्षी चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
11. आरक्षी चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
12. आरक्षी अक्षय कुमार यादव चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
13. आरक्षी राजहंस चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
