सोनभद्र:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सोनभद्र:गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा ) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एनडीए न्यायिक को सोपा जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने सदन में बाबा साहब पर गृह मंत्री की टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए देशवासियों से माफी मांगने की मांग रखी ।
इस मौके पर उपस्थित रमाशंकर सिंह पोया प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता भारत रतन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान लिखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त किया देश के लिए आदर्श साबित हुए उनके संदर्भ में अभद्र पूर्ण वक्तव्य निंदनीय है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता ति0 एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि सोनभद्र जिले में एससी एसटी समाज की बहुलता है पांचवी अनुसूची अनुसूचित क्षेत्र लागू होनी चाहिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

ति0 श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि जनपद सोनभद्र बहुत से कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा पावर प्रोजेक्ट खदान कल कारखाने चलाई जा रही मूल वसियो मूल निवासियों को बेदखल भी किया जा रहा है युवा पीढ़ी रोजी रोजगार नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है यदि कंपनियां युवाओं को जीने के लिए काम या नौकरी नहीं देती है तो युवा बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे ति0 रामनरेश पोया जिला अध्यक्ष ने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत दावा मिला कितने दावा फॉर्म भरे गए कुछ लोगों को अभियोग प्रमाण पत्र मिला। कितने दावा फॉर्म निरस्त कर दिए गए जो की अपील में है। बहुत से दावेदारों का दावा फॉर्म ही गायब हो गए। पुनः भरा गया है, उन्हें कब्जा जोधपुर से बेदखल किया जा रहा है जिसका जीवन यापन का सहारा सिर्फ यही है। सरकार द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियोग पत्र नहीं दिया गया तो जन समस्या को लेकर पार्टी आंदोलन करने पर बाध्य होगी। किसानों को बिजली पानी मुफ्त में प्रदान की जानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ति0 राम नरेश पोया ने किया संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया। इस मौके पर जिला संगठन सचिव हीरालाल मरपची जिला संगठन मंत्री राम चरित्र नेताम हीरालाल मरकाम, अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष रावटसगंज देवा सिंह ओईके, विधानसभा अध्यक्ष ओबरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मरपची संगठन मंत्री कोन कन्हई चेरो सत्य शाह मरकाम सचिन बभनी बिंदु अगरिया राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आर के अरमो जिला महामंत्री शिव प्रसाद अरमो लाख संगठन मंत्री रामेश्वर उरेती रेनू भारती रामकुमार मरकाम जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लाल यादव जिला अध्यक्ष ओबीसी अयोध्या प्रसाद टेकाम युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चोपन सूर्यबली मरपची श्रम वीर संगठन जिला अध्यक्ष सत्यनारायण आयाम नागेंद्र श्याम श्री राम टेकाम संगठन मंत्री ओबरा रामकुमार नेताम रामकुमार करियाम रामावतार आयाम जिला संरक्षक विश्वनाथ टेकाम जिला संरक्षक जनेश्वर सिंह कमरो पूर्व जिला महासचिव महेंद्र ओईके रामधनी पोरते आदि लोग उपस्थित रहे।
