धरती पर भगवान होते हैं तो निश्चित ही वह डॉ खरे सरीखे होंगे – मोहंती
धरती पर भगवान होते हैं तो निश्चित ही वह डॉ खरे सरीखे होंगे – मोहंती
एनटीपीसी सिंगरौली के सीएमओ की सेवानिवृति अभिनंदन समारोह

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर, सोनभद्र।
पांच वर्षों से एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह के संजीवनी चिकित्सालय में बतौर मुख्य चिकित्साधिकारी रहे महाप्रबंधक चिकित्सा सेवाएं डॉ खरे का बीती शाम श्री शक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नबीनगर में अभियंता संत कुमार सिंह के नेतृत्व में विदाई अभिनंदन आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय जनों व मंदिर संचालन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सबके चहेते मृदु भाषी सरल स्वभाव के धनी डॉ खरे को धरती के भगवान तक की संज्ञा से नवाजा । इससे पहले मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष व ए जी एम रश्मि रंजन मोहंती उपाध्यक्ष सूर्यकांत साहू व सचिव जे पी कुशवाहा, एस के सिंह , अजीत तिवारी,शैलेश राय , अमरेश मिश्र,विजय दुबे, एस सी पटेल,अमरेश पांडे,प्रवीण पटेल, वी के त्रिपाठी आदि ने माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर डॉ खरे के दीर्घायु, सुखमय जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी,मंदिर के पुजारी जी ने महादेव की पूजा अर्चना कराई। उक्त अवसर पर साहिल मिश्र एवं विजय दुबे ने स्वागत में गीत प्रस्तुत कर बधाई दी। अपने संबोधन में डॉ खरे ने इस विदाई अभिनंदन को अपनी असली पूंजी बताते हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वस्थ मस्त रहने की कामना की।
उक्त अवसर पर स्वागत करने वालों में राम प्रकाश मिश्रा, राज नारायण गिरी, उमेश सागर,अंबुज शुक्ला, राजू ठाकुर, अनिल पांडे, अखिलेश पांडे,आनंद पटेल, दीपक सिंह, अमित मिश्रा, प्रदीप शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
