मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो 510 ग्रा0 गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद
थाना मांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 22 किलो 510 ग्रा0 गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में अनवरत ताबड़तोड़ कार्यवाही की कड़ी में मारक आसूचना संजाल से, आज दिनांक 22.12.2024 को चेकिंग के दौरान थाना मांची पुलिस टीम द्वारा दिघार तिराहा सुअरसोत से 02 नफर अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के पास से एक अदद मोटर साइकिल पर कुल 22 किलो 510 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मांची पर मु0अ0सं0- 66/2024 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण-
1- ओमप्रकाश यादव पुत्र रामदुलार सिंह यादव ग्राम दिघार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 25 वर्ष।
2- वकील यादव पुत्र सुक्खु यादव ग्राम दिघार थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र लगभग 45 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रामनयन यादव चौकी प्रभारी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 महताब अहमद थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 राजेश सिंह थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 अभिषेक सिंह थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0 सुमन्त चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
6. का0 हिमांशु सोनकर चौकी सुअरसोत थाना मांची जनपद सोनभद्र ।
