ईसीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी: मजदूरों की जिंदगी आए दिन मौत के मुंह में खेल कर पहुंचा रहे हैं एनटीपीसी प्लांट।

ईसीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी: मजदूरों की जिंदगी आए दिन मौत के मुंह में खेल कर पहुंचा रहे हैं एनटीपीसी प्लांट।

रितेश शर्मा संवाददाता शक्ति नगर सोनभद्र।

breaking news

सोनभद्र/शक्तिनगर। एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत ईसीआर कंस्ट्रक्शन कंपनी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति गंभीर लापरवाही बरत रही है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी रोजाना 50-60 मजदूरों को एक पिकअप वाहन में भेड़-बकरियों की तरह भरकर कैंप से प्लांट तक ले जाती है और वापस लाती है।वाहन में न तो कोई सुरक्षा इंतजाम होता है और न ही क्षमता का ध्यान रखा जाता है।

तेज रफ्तार में दौड़ती इन पिकअप गाड़ियों से उड़ती धूल और धाकड़ से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कई बार अपनी नाराजगी जताई है, लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी इस समस्या की अनदेखी कर रही है।इस तरह की लापरवाही किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसी स्थिति में इन मजदूरों के परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। सवाल यह उठता है कि मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना किसकी जिम्मेदारी है, और आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]