अंबेडकर चेतना के सदस्यों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के 69वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए

अंबेडकर चेतना के सदस्यों ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के 69वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए

संवाददाता मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र। संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पुण्यतिथि पर सोनभद्र जिले के घोरावल में अंबेडकर चेतना के सदस्यों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत घोरावल वार्ड नंबर 01 अंबेडकर पार्क के परिसर में स्थिति बाबा साहेब के प्रतिमा पर शाम को लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। क्रमवार लोगों ने माल्र्यापरण कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। आंबेडकर पार्क में बनी उनकी प्रतिमाओं पर माल्र्यापरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया उक्त मौके पर मिलिंद रावत महेश कुमार लाल बाबू सत्य प्रकाश यादव रामानंद भारती सूरज रावत एवं दर्जन लोग उपस्थित रहे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]