C-295 एयरक्राफ्ट को मॉडिफाई करने का प्लान……

देश की तीनों की सेनाओं को लगातार और भी ताकतवर बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में वायुसेना के बाहुबली और ताकतवर C-295 को भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्टगार्ड मल्टी मिशन के लिए इस्तेमाल करेगी.भारत में बनाए जा रहे C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट को मॉडिफाई करने का प्लान बनाया जा रहा है. मेक इन इंडिया स्कीम के तहत इस विमान को मॉडिफाई करके देश की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है.
दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए इसमें एंटी शिप मिसाइल क्षमता, टॉरपीडो लांचिंग क्षमता, एयर लॉन्च सोनोबॉय, रडार और सर्विलांस सिस्टम से अपग्रेट करने की योजना बनाई जा रही है. समुद्र में दुश्मन को मात देने में C-295 बेहद कारगार है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]